सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर केक काटा और अखिलेश यादव की दीर्घायु होने की कामना की। 
उसके बाद सपा जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर के राष्ट्र वंदना चौक पर लोगों को मास्क का वितरण किया। साथ ही आकाश में कबूतर के जोड़ें उड़ाये। इसके अलावा
कॉलोनियों में घर-घर भोजन के पैकेट का वितरण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से सपा महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष डॉक्टर सीमा यादव, पूर्व मंत्री हाजी तराबुद्दीन, डॉक्टर शालिनी राकेश, राजेंद्र यादव, हाजी निजात खान, डॉ तरुण, टीटू प्रधान, राधे गुर्जर, सुशील जैन, ललित सभासद, अनुज सभासद, सलीम त्यागी, हरीश गुर्जर, सफीक सलमानी, मास्टर तेजपाल, कृष्णपाल गुर्जर, अशोक जैन, रमन, कर्मवीर प्रधान आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top