लायंस क्लब बागपत ने किया डॉक्टरों का सम्मान । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नगर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस में डॉक्टर्स-डे के मौके पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इसमें बागपत के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। 
उन्होंने डॉक्टर एसपी कौंडिल, डॉक्टर आईडी गुप्ता, डॉक्टर विकाष राजपूत, डॉक्टर सम्भवी मिश्रा व डॉ सोनाली अग्रवाल को शॉल, पगड़ी, सर्टिफिकेट व उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वेद प्रकाश भारद्वाज ने सभी डाक्टरों द्वारा दी जा रही सेवाओं व उनके योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। संचालन योगेंद्र पाल सांगवान ने किया। इस मौके पर विजय पाल सिंह तोमर, मनीष जैन, राजपाल शर्मा, गजेंद्र सिंह बली, जयपाल शर्मा, प्रमोद शर्मा, मास्टर बशीर अहमद, योगेश तोमर, डॉ सन्नी सिंह तोमर, डॉक्टर मयंक गोयल, डॉ सोहनपाल सिंह आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top