बागपत। विपुल जैन
खट्टा प्रहलादपुर गांव में अहिंसा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध समाज सेवी राकेश जैन ने अपनी शादी की 27 वी वर्षगांठ पर पौधारोपण किया और सभी को पौधों की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर राकेश जैन ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हम सभी को पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पौधों से हमें फल-फूल औषधि व जड़ी बूटियो की प्राप्ति होती है। साथ ही पौधे कार्बन-डाई-ऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं और उसके बदले में हमें ऑक्सीजन गैस देते हैं। ऑक्सीजन के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी को पेड़-पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। साथ ही पेड़ों का अवैध कटान करने वालों के खिलाफ भी आगे आकर आवाज बुलंद करनी चाहिए।
If you have any doubts, please let me know