संजीव सिक्का को चैयरमेन बनने पर दी बधाई । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा के हापुड़ जिले के प्रभारी संजीव गोयल सिक्का को मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ का निर्विरोध चेयरमैन चुना गया है। भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी पवन शर्मा ने उनके निवास पर जाकर उन्हें पुष्प भेंटकर बधाई दी।
जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि संजीव गोयल सिक्का को उपभोक्ता सहकारी संघ का निर्विरोध चेयरमैन चुने जाने पर बधाई दी। चैयरमेन का यह पद राज्यमंत्री के दर्जे का है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल भाजपा में ही कार्यकर्ताओं को मिल सकता है। संजीव सिक्का भाजपा के पूराने कार्यकर्ता है। इसके अलावा वह क्षेत्र में भाजपा के बड़े अहम पदों पर रहे। मूलरूप से बड़ौत के गांव सिक्का के रहने वाले संजीव गोयल कई साल पहले मोदीपुरम में अपने परिवार के साथ आकर रहने लगे थे वह 1980 में संघ के घटनायक बने। इसके पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में जिला स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों पर रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top