सपा महिला जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव का किया अभिनंदन । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से अग्रवाल धर्मशाला टटीरी में वरिष्ट समाज सेविका एवं लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की सदस्य डॉक्टर सीमा यादव के सपा महिला जिला अध्यक्ष बनने पर उनका अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख समाज सेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि हमारे क्लब के लिए गौरव की बात है कि हमारे क्लब की सदस्य को जिले में सपा महिला जिला अध्यक्ष का दायित्व मिला है। इसके लिए हम सभी उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। सम्मान से अभिभूत डॉ सीमा यादव ने कहा उनका उद्देश्य तन-मन व धन से समाज की सेवा करना है। वह लायंस क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक  गोयल व संचालन पंकज गुप्ता ने किया। इस अवसर पर क्लब की कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, आशुतोष मित्तल, डॉ रामलाल, अंकित जिंदल ,विभोर जिंदल, सचिन सिंघल, मिथलेश राजपूत, उषा गुप्ता, अतुल जिंदल, श्वेता सिंघल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top