बागपत। विपुल जैन
राष्ट्रीय सेवा योजना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की एक बहुआयामी योजना है। जिसके माध्यम से समाज की विभिन्न वर्तमान समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्ययोजना तैयार कर उसे व्यवहारिक स्वरूप दिया जाता है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक श्रुति एवं डॉ अंशुमालि शर्मा राज्य संपर्क अधिकारी ने बताया कि
कोरोना महामारी के प्रारंभिक काल में जनता कर्फ्यू के बाद भारत सरकार युवा कार्यक्रम की सचिव उषा शर्मा, संयुक्त सचिव असित सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशकों कार्यक्रम समन्वयकों एवं कार्यक्रम अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में आह्वान किया था कि देश पर आई इस कोरोना महामारी नामक विपत्ति में राष्ट्रीय सेवा योजना को आज राष्ट्र और समाज के व्यापक हित के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। उन्होंने कहा कि इस विपत्ति काल में राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रत्येक स्वयंसेवक जनमानस की सुरक्षा और बचाव हेतु उन्हे मास्क उपयोग करने एवं सरकार द्वारा जारी अन्य दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक करने का कार्य करें। उषा शर्मा के संबोधन से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारियो और स्वयंसेवकों द्वारा हस्तनिर्मित थ्री लेयर मास्क बनाकर प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों को बांटने प्रारंभ किए। इसी श्रंखला में उत्तर प्रदेश 60 जनपदों में राष्ट्रीय सेवा योजना जिला मास्क बैंक की स्थापना की गई और मास्क अभियान के प्रथम चरण में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चयनित 100 गांवो की लगभग 203942 जनसंख्या आबादी में लोगों को 198095 निशुल्क मास्क बांटे गए और 100 गांवों को पूर्ण रूप से मास्क आच्छादित किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा मास्क बनाकर मास्क बैंक में जमा करने और चयनित गांवों को मास्क आच्छादन करने का कार्य निरंतर चल रहा है। इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक एवं बीएसएम डिग्री कॉलेज कांठ मुरादाबाद के प्राचार्य डॉक्टर सोमपाल सिंह भी मौजूद थे।
If you have any doubts, please let me know