गुरमीत पांचाल के जिला उपाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने गुरमीत पांचाल को विश्वकर्मा ब्रिगेड बागपत का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। 
उनके जिला उपाध्यक्ष बनने पर विश्वकर्मा समाज द्वारा बड़ौत के बावली रोड स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में उनका फूल माला के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष गुरमीत पांचाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा ने उन पर विश्वास कर उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ पालन करेंगे तथा समाज के सभी वर्गों पांचाल, जांगिड़, धीमान, टांक, रामगढ़िया, सुथार व अन्य सभी को साथ लेकर चलेंगे। समाज के मान-सम्मान के लिए हर सम्भव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर भोपाल पांचाल, रामपाल पांचाल, सतेंद्र विश्वकर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, विनोद पांचाल, राजू पांचाल, कुलदीप, सतीश जांगिड़, मनोज टांक आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top