बागपत। विपुल जैन
विश्व जनसंख्या दिवस के ठीक एक दिन पहले जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने देश में बढ़ती हुई जनसंख्या को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया।
इस मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि भारत देश तभी आत्मनिर्भर बन सकता है, जब जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। इसके लिये जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की पूरी टीम पूरे देश में सात सालों से दिन-रात काम कर रही है। कहा कि सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना चाहिए। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने बताया कि इस दौरान सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए एडीएम बागपत को देश के प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा और उनसे देश में दो बच्चों का कानून लागू करने की मांग की। इस मौके पर राकेश आर्य, भगवती देवी, ऋषिपाल तवर, अशोक सक्सेना, विनीत चौहान, अशोक धामा, मनोज गुर्जर आदि थे।
If you have any doubts, please let me know