बागपत। विपुल जैन
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रमोद गोस्वामी मैं बैठक कर भारत में तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि आज भारत में जनसंख्या बहुत ही विकराल रूप धारण करती जा रही है। कोरोना संक्रमण काल में इसका आंकलन स्वयं लगाया जा सकता। कहा कि भारत में चिकित्सा व्यवस्था बहुत कम है और जनसंख्या बहुत ज्यादा है। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले सात सालों से दिन-रात मेहनत कर रहा है और सरकार से मांग करता है कि हम दो और हमारे दो के नारे को साकार रूप दे। जनसंख्या को नियंत्रित करने के लिए सख्त कानून बनाया जाए। बताया कि इसको लेकर वह 10 जुलाई को सुबह दस बजे भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिला अधिकारी को ज्ञापन देंगे। इस मौके पर सुशील पुरी महाराज, ओमप्रकाश डडवाल, तेजपाल सिंह, सत्यवती यादव, सुमित शर्मा, विनित, मुस्तफा आदि मौजूद रहे।

If you have any doubts, please let me know