फैजपुर निनाना गांव को कराया गया सेनेटाइज । NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
रालोद नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौधरी ने सभी ग्रामवासियों के सहयोग से अपने क्षेत्र के सभी गांवों को सेनेटाइज कराने का निर्णय लिया है।
इस कड़ी में उन्होंने अपने क्षेत्र में गांव फ़ैजपुर निनाना को पूरी तरह सोडियम हाइपोक्लोराइट से सेनेटाइज कराया। बताया कि पूरे गांव को सेनेटाइज कराने में दो दिन लगे। अब और भी गांवों में व सभी गलियों तथा मकानों को भी सेनेटाइज कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि गांव से जो भी व्यक्ति बड़ौत या बागपत शहर जाए वो वह मास्क लगाकर जाए और आते ही साबुन से हाथ धोए। कोई भी लक्षण दिखने पर अपनी जांच कराए व खुद को दूसरों के संपर्क में आने से रोके।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top