रॉयल हैल्प लाइफ ने किया पक्षियों के लिए दाने- पानी का इंतजाम । NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
रॉयल हैल्प लाइफ की टीम ने पक्षी अस्पताल में पहुचकर बेजुबान पक्षियों के लिये दाने- पानी का इंतजाम किया।
रॉयल हैल्प लाइफ के अध्यक्ष नौशाद मलिक व प्रबंधक एडवोकेट विकास मलिक ने बताया कि लॉक डाउन के चलते पक्षी परेशानी से जूझ रहे है। जो पक्षी बीमार होते है, उनको पक्षी अस्पताल में लाकर छोड़ दिया जाता है। ऐसे पक्षियों के लिये लोगो को आगे आकर इनकी मदद करनी चाहिए। बताया कि हैल्प लाइफ टीम ने भी आज इन बेजुबान पक्षियों के लिये दाने- पानी का इंतजाम किया है, ताकि  इनकी परेशानी को कुछ कम किया जा सके। उन्होंने लोगो से अपील की कि कोई भी पतंग उड़ाने के लिये चाइनीज मांझे का इस्तेमाल ना करे। इससे बेजुबान पक्षियों की जान जाने का खतरा ज्यादा होता है। कहा कि केवल सादे धागे से ही पंतग उड़ाए। इस मौके पर रॉयल हैल्प लाइफ के  महासचिव सलीम मुलतानी, इफ्तिकार मलिक आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top