गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य नहीं : धामा । NMPK Media @Baghpat

0
बागपत। विपुल जैन 
सामाजिक संगठन आली एवं नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से कोविड-19 को देखते हुए समाज के गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया। 
समिति के महासचिव देवेंद्र धामा ने क्षेत्र के बन्दपुर, सुनहेड़ा, खेकड़ा, महनवा, हमीदाबाद आदि गांवो में समाज के 25 गरीब परिवारो एवं विधवा महिलाओं को राशन का सामान वितरित किया। इस मौके पर देवेंद्र धामा ने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई भी पुण्य कार्य नहीं है। समाज के सभी संपन्न परिवारों को गरीबों व असहायों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताएं। उन्होंने कहा कि सभी लोग घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाकर रखें और हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहें।  साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। इस दौरान सोशल डिस्टेंस का विशेष ध्यान रखा गया। उन्होंने बताया कि राशन वितरण का यह कार्य आज भी जारी रहेगा। इस मौके पर अमित कुमार, सुमन, राजेश, गीता आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top