बागपत। विपुल जैन
नेशनल शूटर एवं छपरोली सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ हिमांशु शर्मा ने अपने 36 वें जन्मदिन के मौके पर अपनी धर्मपत्नी वंदना शर्मा के साथ पौधों का रोपण किया और सभी को उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर डॉ हिमांशु शर्मा ने कहा कि पेड़-पौधों का मानव जीवन में विशेष योगदान है। पेड़- पौधे कार्बन-डाइ-ऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं और उसके बदले में हमें ऑक्सीजन गैस देते हैं, जो मानव के लिए जीवनदायिनी है। इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसके अलावा पेड़ों से हमें फल- फूल, ईंधन व ओषधि की भी प्राप्ति होती है। इसलिए सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह अधिक से अधिक भू-भाग पर वृक्ष लगाये और अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों को अपने जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ व अन्य मांगलिक अवसरों पर एक-एक पौधा रोपने का संकल्प भी दिलाया। डॉ हिमांशु शर्मा को उनके सभी प्रशंसको ने जन्मदिन की बधाइयां दी और उनकी लंबी आयु होने की कामना की।

If you have any doubts, please let me know