लायंस क्लब ने कोविड सेंटर को एलसीडी भेंट की । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के कार्यकर्ताओं ने कोविड सेंटर को एलसीडी भेट की।
बागपत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजकिशोर टंडन के अनुरोध पर  लायंस क्लब अग्रवाल मंडी की ओर से क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं समाजसेवी अभिषेक जैन ने अपने पूज्य पिता स्वर्गीय श्रीमंदरदास जैन अमीनगर सराय की स्मृति में 32 इंची एलसीडी कोविड सेंटर सर्वोदय स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में बनाए गए कोविड सेंटर को भेंट की। उन्होंने अभिषेक जैन एवं उनके परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया। इसके अलावा क्लब के उपाध्यक्ष दीपक गोयल,  पंकज गुप्ता, विभोर जिंदल, डॉक्टर रामलाल व गगन गुप्ता ने भी सहयोगी परिवार के इस कार्य की प्रशंसा की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top