गौरीपुर गाँव में चला हर घर पौधा अभियान । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
युवा समाजसेवी एवं पर्यावरण-रक्षक सूर्यांश यादव ने सोमवार को गौरीपुर गाँव में हर घर पौधा अभियान चलाया और जगह-जगह पौधों का रोपण किया। 
उन्होंने ग्रामीणों को विभिन्न किस्म के फलदार एवं ओषधीय पौधे उपलब्ध कराये। गाँव में लगभग 600 पौधे रोपित किये गए। गौरतलब है कि सूर्यांश यादव 2 महीने पूर्व ही 7 हजार गढ्ढे खुदवा चुके थे, जिनमें अब पौधों को रोपित कराया जा रहा है। उन्होंने बागपत, मेरठ व गाजियाबाद जिले के 20 गाँवों में 10 हजार पौधे रोपित कराने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। 
सूर्यांश यादव ने बताया कि 15 अगस्त तक ये लक्ष्य हासिल कर लिया जायेगा। पौधों के लिए समुचित रूप से पानी की आपूर्ति हो सके, इस बात को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सूर्यांश यादव के साथ प्रवीन कुमार, मनोज चौहान, अजय, जयकिशन, अनुराग, विक्की, नरेश तथा ललित आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top