राजेश खुराना बने भारत-तिब्बत सहयोग मंच के जिलाध्यक्ष । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भारत तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल की योजना से पश्चिमी क्षेत्रीय संयोजक अनिल खेडा व सह-संयोजक संजीव पुंडीर के संरक्षण में प्रान्त संयोजक मनीष चौधरी, प्रान्त महामंत्री नितिन शर्मा एवं नीरज शिशोदिया व प्रांतीय अध्यक्ष युवा राजन जैन के साथ मिलकर मंच के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए आरएसएस के राजेश खुराना को मेरठ प्रान्त में बागपत जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 
गौरतलब है कि भारत तिब्बत सहयोग मंच के जरिये राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चीन को घेरने की तैयारी कर रहा है। मंच की स्थापना राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार के संरक्षण में 5 मई 1999 में कई गई थी। मंच के संरक्षक डॉ.कुलदीप अग्निहोत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह कोश्यारी (पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड व महाराष्ट्र के वर्तमान राज्यपाल) के बाद कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरजीत ग्रेवाल है। प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य चीन से तिब्बत की आजादी, चीन द्वारा कब्जाई भारत की लगभग एक लाख वर्ग किलोमीटर भूमि को वापस लेने और हिन्दुओ के आस्था के प्रतीक आराध्य देव भगवान शंकर के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर को चीन से मुक्त कराना है। देश में सभी प्रान्तों में मंच की जिला इकाइयां बन चुकी है। जिला स्तर पर गठन का कार्य पूर्ण हुआ। इस माह से सभी जिलों में कार्यक्रम शुरू होंगे। मंच में राजनीतिक क्षेत्र व सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका में कार्य कर रहे स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेहद सौम्य और मधुर स्वभाव के धनी जिलाध्यक्ष राजेश खुराना ने कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों का समर्थन करते है और ऐसे राष्ट्रवादी संगठन के उद्देश्य की पूर्ति हेतु वह सदैव तत्पर रहेंगे। राजेश खुराना का व्यक्तिव  संघ परिवार की सोच और नीतियों का अनुसरण करने वाला है, वह आडम्बर और दिखावे में नही बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य करने में विश्वास करते है। जिनमे संगठन के लिए भरपूर जोश और जुनून देखने को मिलता है। राजेश खुराना ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि मंच के उद्देश्य को पूरा करने के लिए लाखों कार्यकर्ता देशभर में जन-जागरण कर रहे है। सभी ने मुझे इस देश सेवा के  कार्य को करने के लिए समझकर जिला अध्यक्ष का कार्यभार दिया जिसे मैं अपनी पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के  साथ सर्व समाज को साथ लेकर करूंगा और आशा करूंगा कि सदैव आप सभी वरिष्ठजनों को आशीर्वाद मुझ पर ऐसे ही बना रहे और मुझे देशहित में कार्य करने का बल मिलता रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top