सिपाही ने पत्नी को गोली से उड़ाया, खुद भी फांसी के फंदे पर झूला । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
बागपत जनपद के रंछाड गांव में बीती रात यूपी पुलिस के एक सिपाही ने गृह कलह के चलते पहले अपनी पत्नी को गोली से उड़ा दिया और उसके बाद वह खुद भी फांसी के फंदे पर झूल गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रंछाड गांव निवासी सोनू पुत्र कृष्णपाल(30) सहारनपुर में यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। वह पिछले कई माह से ड्यूटी पर नहीं जा रहा था। देर रात मकान के ऊपरी हिस्से में सोनू ने अपनी पत्नी साक्षी (28) की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर मकान के निचले हिस्से में सो रहे परिजन जाग गए। वह मकान के ऊपरी हिस्से में पहुंच गए, लेकिन परिजनों के आने पर आरोपी ने कमरे का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा सीओ बागपत ओमपाल सिंह व एसडीएम बड़ौत दुर्गेश मिश्र भी मौके पर पहुंचे गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया की सोनू शराब पीने का आदी था। उसे ऐसा करने से मना करने पर वह अक्सर अपनी पत्नी से लड़ता था और उसके साथ मारपीट करता रहता था।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top