बागपत। विपुल जैन
अपने लिए तो सब जीते हैं, लेकिन जीना तो है उसी का जो औरों के काम आये। यह पंक्ति बागपत जिले के बडौत के रहने वाले प्रमुख समाज सेवी सुनील मित्तल पर एकदम सटीक बैठती है। आज वह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। समाज का हर व्यक्ति उन्हें उनके नाम से जानता है।
बेहद सरल, शालीन एवं खुशनुमा मिजाज के सुनील मित्तल ने श्री अग्रसेन समाज कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन होने के नाते समाज सेवा के क्षेत्र में वह काम कर दिखाए हैं, जिनकी आज हर कोई प्रशंसा कर रहा है। सर्दियों में गरीब लोगों को कंबल बटवाना, स्कूल-कॉलेजों में गरीब छात्र एवं छात्राओं को जर्सी, मौजे व शूज का वितरण कराना, गरीब महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित करवाना, गर्मियों में शीतल जल की प्याऊ लगवाना, वृक्षारोपण अभियान चलाकर जगह-जगह पेड़-पौधे रोपना, मां भगवती के जागरण कराना, महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह जैसे अनेकों कार्य हैं जो वह समय-समय पर करते रहते हैं। इसके अलावा साल में हर तीज-त्यौहार पर कोई ना कोई कार्यक्रम आयोजित कर वह समाज सेवा के क्षेत्र में अपना विशेष स्थान बनाए हुए हैं। समाज का हर व्यक्ति आज उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कह रहा है। सुनील मित्तल का कहना है कि मानव जीवन परोपकार के लिए मिला है, सभी को इस जीवन में नेक कार्य करने चाहिए, तभी ईश्वर के द्वार तक पहुंचा जा सकता है। कहा कि उनके लिए यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि उन्हें आज अपने कामों के साथ समाज की सेवा करने का भी अवसर मिल रहा है।
If you have any doubts, please let me know