बागपत। विपुल जैन
ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को बडौत के छपरौली चौराहा स्थित संगठन के कार्यालय पर कारगिल विजय दिवस की 21 वीं वर्षगांठ मनाई।
इस दौरान उन्होंने कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की शहादत को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि कारगिल युद्ध में सैनिकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया था और विजय प्राप्त की थी। यह वास्तव में बहुत ही साहसिक कार्य था, सभी को कारगिल युद्ध के अमर शहीदों से प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राकेश शर्मा ने की। इस मौके पर मैनेजर देशपाल शर्मा, योगेश सोती, सचिन देव, यशवीर सिंह ब्रजमोहन, त्रिलोकी नाथ, नरेंद्र शर्मा,प्रमोद शर्मा, डॉ नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know