श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा ले : डॉ विनय । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर के पक्का घाट आश्रम में फलदार वृक्ष लगाए गए।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ विनय त्यागी ने डॉ श्यामा प्रसाद को नमन करते हुए कहा कि डॉ साहब द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर भाजपा राष्ट्र में एक देश एक निशान के सपने को साकार कर सकी। देश की अखंडता व सम्प्रभुता को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार राष्ट्र का चहुमुखी विकास व सुरक्षा कर रही है। करीब 80 करोड़ लोगों को कोरोना के इस काल मे मुफ्त राशन जैसी योजना को लागू कर रही। इसके अलावा उज्वला योजना से अंत्योदय के सपने, जिसमें राष्ट्र के अंतिम व्यक्ति गरीब से गरीब व्यक्ति तक सहायता पहुंच रही है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की जिला महामंत्री कौशल त्यागी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अनिल तोमर, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ सुभाष त्यागी, आश्रम के प्रभारी दिव्यानंद जी महाराज आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top