वेद प्रकाश भारद्वाज अध्यक्ष व मनीष जैन सचिव बने । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
नगर में लायंस क्लब के कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई, जिसमें लायंस क्लब की वर्ष 2020-21 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। 

वर्ष 2020-21 के लिए सर्वसम्मति से वेद प्रकाश भारद्वाज को अध्यक्ष, मनीष जैन को सचिव व समय सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में लायंस क्लब बागपत और भी तरक्की करेगा। उधर, अपने अध्यक्ष बनने के बाद वेद प्रकाश भारद्वाज एवं सचिव मनीष जैन ने कहा कि लायंस क्लब ने उन पर भरोसा करते हुए उन्हें जो जिम्मेदारी व दायित्व सोपे हैं, उनका वह भली-भांति पालन करेंगे और लायंस क्लब द्वारा जनहित में अनेक कार्य कराकर क्लब को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर उन्हें लायंस क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष विजयपाल  सिंह तोमर, योगेंद्र पाल सांगवान, राजपाल शर्मा, गजेंद्र बली, मास्टर बशीर अहमद, जयपाल शर्मा, डॉ सन्नी तोमर सोहनपाल सिंह आदि ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top