बागपत। विपुल जैन
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आजमपुर मुलसम गांव में सोहनवीर सिंह के आवास पर डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया और उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहित चौधरी ने बताया कि 6 जुलाई वर्ष 1901 को कलकत्ता के अत्यंत प्रतिष्ठित परिवार में डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी का जन्म हुआ। उनके पिताजी आशुतोष मुखर्जी बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे और शिक्षाविद के रूप में विख्यात थे। डॉक्टर मुखर्जी ने 1917 में मैट्रिक किया तथा 1933 में बीए की उपाधि प्राप्त की। 1923 में लॉ की उपाधि लेने के बाद वह विदेश चले गए और 1926 में इंग्लैंड से बैरिस्टर बनकर स्वदेश लौटे। अपने पिताजी का अनुशरण करते हुए उन्होंने अल्प आयु में विद्या अध्ययन के क्षेत्र में उल्लेखनिय सफलतायें अर्जित की। 33 वर्ष की आयु में वह कलकत्ता विश्वविधालय के कुलपति बने। डॉक्टर मुखर्जी सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धान्तवादी थे। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर सुकेंद्र चौधरी, सोहनलाल सिंह, जयपाल सिंह, अर्जुन गुलिया, तुषार सिरोही , मोहित सोलंकी, अखिल तोमर आदि थे।
If you have any doubts, please let me know