पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के कार्यकर्ताओं ने रोपे पौधे । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
छपरौली क्षेत्र के तुगाना गांव में  उत्तर प्रदेश सरकार के वृक्षारोपण अभियान के अन्तर्गत पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के चेयरमैन सुरेंद्र चौहान तुगाना व अन्य सदस्यों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। 
साथ ही आगामी समय में वृक्षारोपण के लिए क्षेत्र में पौधारोपण के लिए आदर्श जगहें चिह्नित की गई। इस अवसर पर दल ने 25 पौधे रोपे और सभी पौधों में पानी दिया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह तुगाना ने सभी ग्रामीणों से वृक्षों की देखभाल करने की बात कही। इस अवसर पर दल के सदस्य संजीव सिंह, मुकेश कुमार, रामधन, कपिल देव, सोमवीर समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top