बागपत। विपुल जैन
जंग-ए-आजादी 1857 ई. के ऐतिहासिक स्थल महाक्रांति ग्राम बसौद में युवा चेतना मंच के तत्वावधान में इस बार 17 जुलाई को शहादत दिवस नहीं मनाया जाएगा बल्कि शहीदों को वेबीनार के माध्यम से श्रद्धांजलि दी जाएगी।
युवा चेतना मंच के महासचिव समीर अहमद ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मंच की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बताया कि कोविड -19 संक्रमण के कारण एवं सरकार के आदेशों को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। मंच के कार्यकर्ताओं ने फैसला लिया है कि वेबिनार के माध्यम से ही लोग घर पर रहकर ही अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बताया कि कोरोना महामारी से जीतने के बाद परिस्थितियां सामान्य होने पर ही यह कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें गाँव के मेधावी छात्र छात्राओं, अध्यापकों व समाज सेवी लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
If you have any doubts, please let me know