बागपत। विपुल जैन
खट्टा प्रहलादपुर गांव में कोरोना संक्रमण को देखते हुए गांव की आशा कार्यकत्रियों ने घर-घर जाकर बीमारियों की जांच की।
उन्होंने लोगों के बुखार, खांसी, नजला,जुखाम व कैंसर जैसी बीमारियों के बारे में जानकारियां ली और उन्हें अपने रजिस्टर में नोट किया। साथ ही उन्होंने लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताएं। कहा कि जरूरी हो तभी लोग घरों से बाहर निकले, वरना अपने घरों में ही रहे। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहें। इसके अलावा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें और सोशल डिस्टेंस का खास तौर पर ध्यान रखें। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं अहिंसा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने लॉक डाउन के बाद सभी आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित करने की घोषणा की।
If you have any doubts, please let me know