भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पत्रकार वार्ता की और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
उन्होंने कोरोना महामारी से उबरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आत्म निर्भर भारत आर्थिक पैकेज के बारे में बताते हुए कहा कि प्रवासी मज़दूरों के लिए मुफ़्त राशन की घोषणा की। अपने राज्यों में लौटे मज़दूरों के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों को 11 हज़ार करोड़ रुपये की राशि दी है। इस किश्त में प्रवासी मज़दूरों रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वालों छोटे किसानों और ख़ुद का रोज़गार करने वालों को प्रमुखता दी गई है। मज़दूर परिवार को पांच-पांच किलो गेहूं या चावल और एक किलो चना मिलेगा। मोदी सरकार की और से किसानों को इस साल 30 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। यह रकम नाबार्ड की तरफ से उपलब्ध कराई गई। यह 90 हजार करोड़ रुपये की राशि के अलावा होगी। इस योजना का लाभ देश के 3 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। यह राशि किसानों को रबी फसल की कटाई और खरीफ फसलों की जरूरतों को पूरा करने के लिए मुहैया कराई जाएगी। दुग्ध व्यवसाय, पशुपालन, मछली पालन और फ़ूड प्रोसिंग जैसे व्यवसायों को प्रमुखता दी गयी।
उन्होंने कहा कि आज हर भारतवासी को अपने लोकल के लिए वोकल बनना है। जिला अध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य करती है।आत्म निर्भर भारत योजना सें देश को मजबूती मिलेगी। साथ ही इस योजना से सभी वर्गों के लोगों को इसका फायदा होगा। मोदी सरकार के पिछले देशहित में लिए गये महत्वपूर्ण फैसलों सहित जन कल्याणकारी योजनाओं से देश तरक्की के रास्ते पर है। मोदी के नेतृत्व में देश की आन-बान और शान बड़ी है। इस मौके पर क्षेत्रीय आईटी संयोजक मनोज शर्मा, जिला महामंत्री बिजेन्द्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, जिला आई टी संयोजक शिवा यादव एवं प्रिन्ट मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top