बागपत। विपुल जैन
नगर पालिका बागपत द्वारा बकरा ईद के मौके पर नगर में अभियान चलाकर विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी।
नगर पालिका बागपत के वरिष्ठ लिपिक महेश शर्मा ने बताया कि इस बार कोरोना के चलते मुस्लिम समाज के लोग अपने घरों में ही बकरा ईद की नमाज अदा करेंगे। उसके बाद भी ईदगाह को सेनेटाइज कराया जाएगा। सभी वार्डो की साफ-सफाई कराई जाएगी और चूना डलवाकर नगर की सड़कों को चकाचक बनाया जाएगा। कहा कि पेयजल आपूर्ति पूरी तरह सुचारू रहेगी और मुस्लिम समाज के लोगों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत व परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सभी से लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए बकरा ईद का पर्व शांति, सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अपील की कि पशुओं की कुर्बानी के बाद उनके अवशेष इधर-उधर ना फेंककर उन्हें गड्ढों में दफनाए। कहा कि सोशल डिस्टेंस का खासतौर पर ध्यान रखा जाए और हाथों को साबुन व सेनेटाइजर से धोते रहें। जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले वरना अपने घरों में ही रहे। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर मास्क लगाना ना भूलें।
If you have any doubts, please let me know