उपभोक्ता कोर्ट के नवनियुक्त मजिस्ट्रेट को किया पौधा भेंट । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
जिला उपभोक्ता कोर्ट बागपत के नव नियुक्त सदस्य मजिस्ट्रेट मनीष कुमार को पर्यावरण एवं जल संरक्षण दल के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कटहल का पौधा भेंट किया।

उसके बाद उस पौधे का रोपण किया और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही उन्होंने सभी को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की बात कही। इस अवसर पर बोलते हुए दल के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि सावन के महीने में तीज के शुभ अवसर पर पौधारोपण करना एक बहुत ही पुनीत कार्य है। इस मौके पर मनीष कुमार ने भी पर्यावरण के प्रति समाज को जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर सतेंद्र, सचिन, कुलदीप वर्मा सचिन,राजीव व कपिल आदि उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top