लायंस क्लब बागपत ने मुन्नालाल एनक्लेव में रोपे 125 पौधे।। NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब बागपत के कार्यकर्ताओं ने नगर के मेरठ रोड स्थित सेठ आशाराम जैन बिहार एवं मुन्नालाल एंक्लेव में 125 पौधों का रोपण किया और सभी को उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया।

इस मौके पर लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष वेद प्रकाश भारद्वाज, कार्यक्रम चेयरमैन विजयपाल सिंह तोमर एवं सोहनपाल सिंह ने लोगों को पेड़ों का महत्व बताया। कहा कि पेड़ कार्बन-डाइ-ऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं और उसके बदले में हमें ऑक्सीजन गैस देते हैं, जो मानव के लिए जीवनदायिनी है। साथ ही  पेड़ों से हमें फल-फूल, औषधि व ईंधन की प्राप्ति भी होती है। इसलिए सभी को ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए और उनकी रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। इस मौके पर मनीष जैन, राजपाल शर्मा, जयपाल शर्मा, योगेंद्र पाल सांगवान, ब्रजमोहन गौतम, गजेंद्र बली एडवोकेट, उमेश चौहान एडवोकेट, समय सिंह, अरविंद राणा, चंद्रशेखर त्यागी, राजेंद्र प्रसाद आदिश जैन एडवोकेट, विभोर त्यागी आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top