बागपत। विपुल जैन
फुलैरा गाँव में युवा समाजसेवी व पर्यावरण रक्षक सूर्यांश यादव के सौजन्य से कैनरा बैंक फुलैरा के समस्त स्टाफ ने मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया और जगह-जगह विभिन्न किस्मों के पौधे रोपे।
बैंक प्रबंधक हरशेन्दु मिश्रा ने सभी को अधिक से अधिक पौधे रोपित करने के लिए प्रेरित किया और उनकी रक्षा करने की शपथ दिलाई। उपप्रबंधक शिवप्रताप सिंह ने कहा कि पौधे ही जीवन हैं, हम सबको इनकी देखभाल करने के लिए आगे आना चाहिए। ईश्वर आर्य ने कहा कि पर्यावरण रक्षा से ही मानवता की रक्षा संभव है। पेड़ों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी तो अधिक से अधिक भू-भाग पर वृक्षारोपण करना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए, तभी मानव जीवन सुरक्षित को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर दीपक यादव, अनुज शर्मा, दीपू यादव समेत बैंक का सभी स्टाफ उपस्थित रहा।
If you have any doubts, please let me know