बागपत। विपुल जैन
सीएनजी वाहन स्वामियों को अब गाजियाबाद दिल्ली तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। रटौल गांव के ढिकोली - बंथला मार्ग पर बुधवार को सीएनजी पंप का शुभारंभ हो गया है, इससे क्षेत्र के लोगो मे खुशी की लहर है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम अधिकारी अविनाश कुमार व उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ मेराजुद्दीन अहमद ने फीता काटकर पंप का शुभारंभ किया। उसके बाद पौधारोपण किया। इस मौके पर डॉ मेराजुद्दीन ने बताया कि सीएनजी पंप के शुभारंभ से पूरे क्षेत्र को बहुत बड़ा लाभ होगा और क्षेत्र में तरक्की आएगी। क्षेत्र के दर्जनों गांवो के लोग सीएनजी के लिए बारह किलोमीटर दूर बंथला जाया करते थे। ढिकोली - बंथला मार्ग से गुजरने वाले वाहन स्वामियों को बंथला या फिर मेरठ में ही सीएनजी मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और उन्हें अपने क्षेत्र में ही सीएनजी उपलब्ध हो सकेगी। इस मौके हाजी तंज़ीम कुरेशी, सतबीर चौधरी, मास्टर देवेंद्र,सलीम , नौमान अब्बासी,अम्बे प्रधान,उमर फरीदी ,फैज महमूद, बदर महमूद, वकील, बाबर चौहान, सलीम चौहान व शमशाद मौजूद रहे।
If you have any doubts, please let me know