हिंदू रक्षा सेना ने घायल गौवंश का कराया उपचार । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
हिन्दू रक्षा सेना के कार्यकर्ताओं ने आदमपुर गांव में घायल अवस्था में मिले गोवंश का उपचार कराया और गोवंश पर हमला करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। 
हिंदू रक्षा सेना के जिलाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल ने बताया कि आदमपुर गांव में किसी असामाजिक तत्व ने गोवंश पर हमला बोल कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जब इसकी सूचना उन्हें लगी तो वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सा टीम को बुलाकर गोवंश का इलाज कराया। साथ ही पुलिस प्रशासन से मांग की कि गोवंश पर हमला करने वाले  आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि वह भविष्य में दोबारा ऐसा कदम न उठा सकें। इस मौके पर हिंदू रक्षा सेना के बिनौली ब्लॉक महामंत्री मनीष माथुर, राहुल रोबिन व टीम के अनेको कार्यकर्ता थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top