जियालाल प्रेमवती अवार्ड से सम्मानित हुए मेधावी छात्र- छात्राएं । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी द्वारा वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में एक  सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इसमें सुप्रसिद्ध समाजसेवी ईश्वर अग्रवाल अमीनगर सराय ने
कक्षा 10 में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाने वाले 13 छात्र- छात्राओं को जियालाल प्रेमवती अवार्ड से सम्मानित किया। सेंट एंजेल्स स्कूल बागपत के प्रतीक सुपुत्र नीरज 96.6 प्रतिशत अंक एवं अजय सिंह, हर्षिता अरोड़ा, खुशी जैन, दोहित तोमर, शिवाय शर्मा, मोहम्मद फराज राजपूत, श्रेया गर्ग, स्नेहा मिश्रा व उज्जवल राजपूत एवं वेदान्तिक इंटरनेशनल स्कूल अमीनगर सराय की आरती यादव 95 प्रतिशत, विधि यादव, कृतिका यादव व सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी की कलश जैन निवासी अमीनगर सराय को इंटर में 93 प्रतिशत अंक लाने पर  सम्मानित किया गया। मंडलीय चेयरमैन विजन वन अभिमन्यु गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। अध्यक्षता लायंस क्लब के उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने की। 
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पंकज गुप्ता, कार्यक्रम चेयरमैन अतुल जिंदल, डॉ रामलाल ,आशुतोष मित्तल, मनोज गुप्ता, अश्वनी मानव, संजय सैनी, रामकिशोर, प्रेमवती, नितिन ,अनिल आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top