बागपत। विपुल जैन
मॉडल एंड एक्टर गौतम नैन ने कहा कि एक्टिंग का उन्हें शुरू से ही बेहद शौक रहा है और उनके जीवन का लक्ष्य भी एक्टिंग के जरिए फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाना है। इस मकसद को लेकर वह आगे बढ़ रहे हैं।
गौतम नैन इस समय मुंबई से अपने पैतृक गांव बसी गांव आये हुए है। वह जीटीवी पर चलने वाले टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में ऋषि की भूमिका में है। इसके अलावा स्टार प्लस पर चलने वाले टीवी सीरियल चंद्र नंदिनी में अडोनिस की भूमिका निभा रहे हैं। उनका हाल ही में तू मेरा भाई है सांग भी रिलीज हुआ है, जो दर्शकों ने काफी पसंद किया है। जबकि जल्द ही उनका नया सांग छू ले जरा भी मार्केट में आने वाला है। उम्मीद है कि यह सांग भी धूम मचाएगा। इसमें उनके साथ एक्टर फैज अली व ख्याति मीरा भी नजर आएंगे। इस सांग के प्रोड्यूसर रिखम सोनी है।
बताया कि जल्द ही सलमान खान प्रोडक्शन की वेब सीरीज एसओटी आने वाली है, जिसमे वह दिखाई देंगे। इसके अलावा जीएस वेब सीरीज भी आने वाली है और उसकी शूटिंग अगले माह होगी। गौतम नैन ने दिल्ली के बटलर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा पास की और उसके बाद ओपन से बीकॉम करने के बाद वह फिल्मी दुनिया में कैरियर बनाने के लिए मुंबई निकल गए। वह अभी तक कई धारावाहिक के अलावा स्टेज शो कर चुके है। इसके अलावा वह पारले, सेंटर फ्रेश, मैकडॉनल्ड तथा माजा जैसी बड़ी कंपनियों के लिए भी ऐड कर चुके हैं।
If you have any doubts, please let me know