बागपत। विपुल जैन
अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी सुप्रसिद्ध समाजसेवी पंकज गुप्ता के भांजे एवं डायना अवार्ड विनर अनिकेत गुप्ता का लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर से अग्रवाल धर्मशाला टटीरी में अभिनंदन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वेल्स की राजकुमारी स्वर्गीय डायना की याद में उनके दोनों बेटे प्रिंस विलियम ड्यूक ऑफ कैंब्रिज और प्रिंस हेनरी की ओर से स्थापित पुरस्कार विश्व में अनूठा कार्य करने वाले युवाओं को प्रदान किया जाता है, इस वर्ष भारत में 23 युवाओं को यह पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसमें अनिकेत गुप्ता भी एक है।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि अनिकेत को यह अवार्ड मिलने से पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है। एक युवा को सबसे अधिक प्रशंसा सामाजिक कार्यों या मानवीय प्रयासों से मिल सकती है। इस अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष दीपक गोयल, डॉ रामलाल, मनोज गुप्ता, आशुतोष मित्तल, विधि गुप्ता, अतुल जिंदल आदि थे।
If you have any doubts, please let me know