बागपत। विपुल जैन
महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। सभी ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस मौके पर एडवोकेट मनोज आर्य ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद का देश की आजादी में प्रमुख योगदान रहा है। उन्होंने देश को आजाद कराने का सही रास्ता चुना था और उसके बाद देश की स्वतन्त्रता के पावन यज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देकर अपना सबकुछ बलिदान कर दिया। उन्होंने अंग्रेजों की प्रशंसा कर अन्यों की तरह सुख सुविधायें प्राप्त नहीं की थी। उनका उद्देश्य अपने कार्य से दूसरों की तरह राजनीतिक लाभ उठाना भी नहीं था। उनके परिवार का भी कोई उत्तराधिकारी उनके इस कार्य से लाभान्वित नहीं हुआ। उनके कार्य से देश को सामाजिक व राजनैतिक दृष्टि से भी कोई हानि नहीं हुई। इसलिए उनका बलिदान देश के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण एवं अविस्मरणीय है। सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर आसिफ खान, अमरदीप ब्यास, दीपक, पहलाद सिंह, नीरज, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know