सर्वोदय पब्लिक स्कूल में हुई ऑनलाइन मेहंदी प्रतियोगिता । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
सर्वोदय पब्लिक स्कूल टटीरी में हरियाली तीज के अवसर पर मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
स्कूल निर्देशक एमएस हुडडा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल के द्वारा ये प्रतियोगिता ऑनलाइन आयोजित की गई। जिसमें बच्चो ने बढ़- चढकर हिस्सा लिया। स्कूल के प्रबधक जयचंद दरोगा ने सभी बच्चो का उत्साहवर्धन किया और सभी को हरियाली तीज की शुभकानाएं भी दी। प्रतियोगिता में विशी, हिमांशी गर्ग, यशवी, वंशिका शर्मा, सिया, प्राप्ति, अदिति पवार, वंशिका एवं लिपिका ने क्रमशः कक्षा 12वी, 11वी, 10 वी, 9,वी, 8वी, 7वी, 6वी, 5वी एवं 4वी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगियों को सर्टिफिकेट्स भी वितरित किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top