बागपत। विपुल जैन
जिला जाट सभा बागपत के जिला सचिव एवं अमन हिन्द सिक्योरिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर गजेंद्र सिंह एडवोकेट ने प्रदेश सरकार से गाजियाबाद के पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।
गजेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या वास्तव में एक दुखद घटना है। पत्रकार समाज का आईना होता है जो जनता की आवाज को उठाता है और सच्चाई को सामने लाने का काम करता है। ऐसे में उस पर हमला करना या उसकी हत्या करना बेहद निंदनीय कार्य है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि पत्रकारों के साथ कोई भी ऐसी घटना की पुनरावर्ती न कर सके। उन्होंने मृतक पत्रकार के परिजनों को कम से कम 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा एवं परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाईसेंस देने की मांग की। साथ ही सरकार से मांग की कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए। क्योंकि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए यह लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने मृतक पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
If you have any doubts, please let me know