डॉ कमला अग्रवाल एवं पूनम गुप्ता चुनी गई तीज क्वीन । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट-321, सी-1 की ओर से वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर तीज क्वीन का  चयन उपस्थित 11 महिलाओं में से लॉटरी के द्वारा किया गया। इसमें क्लब की अध्यक्ष डॉ कमला  अग्रवाल एवं पूनम गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया और उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया गया। लायंस क्लब की सचिव अलका गुप्ता ने तंबोला गेम खिलाकर मनोरंजन कराया। इसमें विजेता महिलाओं में सीमा रानी ,तानिया जिंदल, पूनम सिंह ,प्रीती जिंदल, संतोष गुप्ता, निधि गोयल ,सरला जैन ,मनजीत कौर व अनुराधा  को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिमन्यु गुप्ता, पंकज गुप्ता ,दीपक गोयल, गगन गुप्ता, अतुल जिंदल ,डॉ रामलाल,अशोक कुमार ,अश्वनी मानव आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top