प्रधानमंत्री को पत्र लिख की एक सामान्य कानून बनाने की अपील
बागपत। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के मुख्य महासचिव सुरेन्द्र कुमार प्रजापति ने हाल ही में राजस्थान सरकार द्वारा मृत्यु भोज को दंडनीय अपराध घोषित किए जाने से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर दहेज एवं मृत्यु भोज बन्द कराने की अपील की।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने वास्तव में एक सराहनीय कदम उठाया है। हम इसका समर्थन करते है। इस प्रकार का पूरे देश में एक सामान्य कानून लागू किया जाना चाहिए। इससे समाज में कुरीतियां कम होगी और अत्याचार, मानसिक उत्पीड़न, आत्महत्या आदि अन्य समस्याओं से निजात मिल सकेगी।
If you have any doubts, please let me know