बागपत। विपुल जैन
बकरा ईद को लेकर मुस्लिम समाज का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी बागपत व एसडीएम बागपत से मिला और उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक बकरा ईद मनाने पर चर्चा की गई।
इस मौके पर सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हाजी निजात खान ने कहा कि जो कुर्बानी का जानवर खरीद कर लाया जा रहा है, उसको किसी भी तरीके से पुलिस परेशान ना करें।जनपद में पुलिस अपनी पूरी मुस्तेदी से कार्य करे, ताकि अमन, शांति व भाईचारे के साथ त्यौहार पूरा हो सके। इसके अलावा बकरा ईद पर नगर की साफ-सफाई कराई जाये और मस्जिदों व ईदगाह के बाहर भी अभियान चलाकर उन्हें चकाचक बनाया जाए। बकरा ईद के दिन बिजली व पानी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना उठानी पड़े। एसपी बागपत व एसडीएम बागपत ने उन्हें पूरी तरह सहयोग करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में मिलने वालों में हाजी निजात खान, हाजी शकील साहब, हाफिज कासिम साहब, मौलाना असरारुल हक कासमी, कारी साजिद साहब, मौलाना हारून साहब आदि थे।
If you have any doubts, please let me know