कोरोना से बचने के लिए स्काउट- गाइड ने बांटे मास्क । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
कोरोना महामारी के चलते जनपद में बनाये गए मास्क बैंक में एकत्र हुए मास्क में से 150 मास्क का वितरण उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद बागपत के तत्वावधान में किया गया।
ये मास्क बड़ा बाजार बागपत में उन लोगो को दिए गए, जिनके पास मास्क नही थे। श्री यमुना इंटर कालिज बागपत के गाइड द्वारा इन मास्को का वितरण किया गया तथा लोगों को कोविड़ महामारी के विषय मे मास्क के योगदान के विषय में समझाया गया। मास्क वितरण के दौरान सोसल डिस्टनसिंग का पालन किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अशोक बंधु भारद्वाज, सहायक कमिश्नर  राजेन्द्र शर्मा, प्रधानाचार्य मुकेश राज,स्काउट शिक्षक अजय कौशिक एवम श्री संदीप जैन श्री यमुना इंटर कॉलिज की गाइड शालू, खुशबू,आशिता एवम  ज्योति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top