वित्तविहीन शिक्षकों को दिलाई जाये सहायता : अशोक बंधु । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिला महामंत्री अशोक बंधु भारद्वाज ने डीएम के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजा और उनसे वित्तविहीन शिक्षको की दयनीय स्थिति एवम कोरोना काल के चलते उन्हें शासन से सहायता राशि दिलाने की मांग की। 
अशोक बंधु भारद्वाज ने कहा कि कोरोना के इस काल मे वित्तविहीन शिक्षक विद्यालय से न तो वेतन ही प्राप्त कर रहे हैं और न उनके ट्यूशन आदि चल रहे हैं।इन सबके कारण इनके परिवार भूखों मरने के कगार पर पहुंच गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मजदूरों से भी बदतर स्थिति इन शिक्षको की हो गयी है। अगर सरकार ने इन शिक्षकों की और ध्यान नही दिया तो ये सभी वित्तविहीन शिक्षक आंदोलन की राह पर जाने के लिए मजबूर होंगे। वित्तविहीन शिक्षक महासभा जनपद बागपत सरकार से मांग करती है कि संकट की इस घड़ी में इन सभी शिक्षकों को विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इनके परिवारों को भूखों मरने से बचाया जा सके। इस अवसर पर वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष रमेश चंद यादव, जिला मंत्री अरुण त्यागी एवम शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रभारी  अनीश जैन आदि जनपदीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सोशल डिस्टनसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top