लायंस क्लब ने कॉविड सेंटर टटीरी में लगवाया वाटर कूलर । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब अग्रवाल मंडी डिस्ट्रिक्ट-321, सी-1 द्वारा जिलाधिकारी शकुंतला गौतम के अनुरोध पर 80 लीटर क्षमता का ब्लू माउंट कंपनी का वाटर कूलर   कोविड सेंटर सर्वोदय स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में लगवाया गया।
यह वाटर कूलर क्लब के सदस्यों के सात्विक सहयोग से लगवाया गया। सेंटर के प्रभारी एवं सीएचसी बागपत के अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने इस कार्य के लिए लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब अग्रवाल मंडी मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। इसके सभी सदस्य तन, मन व धन से समर्पित भाव से कार्य करते हैं। इस मौके पर कार्यक्रम चेयरमैन पंकज गुप्ता, दीपक गोयल, विभोर जिंदल एवं क्लब की कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top