पर्यावरण सुरक्षा के लिए किया पौधरोपण । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन
सिरसली गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में शनिवार को पौधरोपण किया गया। 
पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ सतीश शर्मा ने कंजी का पौधा लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर ही प्रकृति का संतुलन सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने अध्यापकों,  बच्चों व उनके अभिभावकों को पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महुआ, आंवला, जामुन आदि के पौधे लगाए गए। ग्राम प्रधान राजू तोमर ने कहा कि पेड़ पौधों से ही हमे साफ शुद्ध हवा मिलती है। इसलिये हम सबको पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पेड़-पौधे लगाकर उनका पालन पोषण करना चाहिए। जिससे भविष्य में हम सब सुरक्षित जीवन यापन कर सके। इस दौरान प्रधानाध्यापक आजाद सिंह, इस्लाम, कमल तोमर, अनिता, अंकित आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top