बागपत। विपुल जैन
उत्तर प्रदेश सरकार के बृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत खेकड़ा नगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंच बागपत के युवा जिलाध्यक्ष सन्नी गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने पौधे रोपे और सभी को उनकी रक्षा करने का संकल्प दिलाया।
इस मौके पर सन्नी गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ शरीर, प्रसन्न मन तथा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिये पेड़ लगाना नितान्त आवश्यक है। जितने हम पेड़ लगायगे, उतनी ही ज्यादा हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होगी। सभी को पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। पौधों से हमें फल-फूल औषधि व जड़ी बूटियो की प्राप्ति होती है। साथ ही पौधे कार्बन-डाई-ऑक्साइड गैस ग्रहण करते हैं और उसके बदले में हमें ऑक्सीजन गैस देते हैं। ऑक्सीजन के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इसलिए सभी को पेड़-पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करनी चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करना चाहिए। साथ ही पेड़ों का अवैध कटान करने वालों के खिलाफ भी आगे आकर आवाज बुलंद करनी चाहिए।
If you have any doubts, please let me know