समाज सेवी मुस्तफा हैदर के निधन पर जताया दुख । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
लायंस क्लब बागपत के वरिष्ठ सदस्य एवं प्रमुख समाज सेवी मुस्तफा हैदर के निधन पर लायंस क्लब बागपत के कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। 
लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष विजयपाल सिंह तोमर एडवोकेट ने कहा कि मुस्तफा हैदर बागपत लायंस क्लब के सदस्य होने के साथ-साथ एक प्रमुख समाज सेवी व भारतीय जीवन बीमा निगम के पूर्व विकास अधिकारी भी थे। उन्हें योग गुरू भी कहा जाता था और वह विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हुए थे। वह एक नेक दिल व सरल स्वभाव के इंसान थे। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर मनीष जैन, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, राजपाल शर्मा, गजेन्द्र सिंह बली, बशीर अहमद, डाॅ सन्नी तोमर, सोहनपाल सिंह, वेदप्रकाश भारद्वाज, योगेन्द्रपाल सांगवान आदि थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top