बागपत। विपुल जैन
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री रामस्वरूप सनातन धर्म संस्कार संस्थान ट्रस्ट बागपत के कार्यालय में गुरु पूजन कार्यक्रम के पश्चात ट्रस्ट के प्रथम व्रतोत्सव तिथि पत्र का विमोचन किया गया।
इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित रविन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने गुरु महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरुदेव हमारे जीवन का निर्माता है। नैतिक शक्ति का प्रतीक है जो कि आंतरिक सत्ता तथा शासन सत्ता को नियंत्रित करने वाला है। गुरुदेव अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाने वाला हैं। हमारी संस्कृति के अनुसार मनुष्य कितना भी बड़ा हो जाये, गुरु की शिक्षा के बिना वह पूर्ण ओर पवित्र नहीं हो सकता। गुरु जीवन को श्रेष्ठ, सर्वश्रेष्ठ बनाने में प्ररेणा स्रोत का काम करते है। गुरु के चरण कमल तीनो लोको में वंदनीय है। माता- पिता, पुत्र समस्त निकटस्त जन एवं समस्त भक्ति तप, समस्त सिद्धिया कुछ भी ऐसा नही जो गुरु के चरणों के समतुल्य हो। मुनि विस्वामित्र जैसे गुरु जी अपनी करुणा के वश शिष्य की इच्छा पूर्ति के लिए भाववश स्वर्ग की रचना का कार्य शुरु कर बैठे । जब गुरु अपनी पर आवे तो परमात्मा की इच्छा भी उसे नही काट पाती। गुरु कृपा, गुरु आशीर्वाद सदैव सब पर बना रहे। इसी मंगल कामना से पूज्य गुरु देव की पुण्य स्मृति में श्री रामस्वरुप सनातन धर्म संस्कार ट्रस्ट प्रथम व्रतोत्सव तिथि पत्र का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर नगेश शर्मा एडवोकेट, राजकुमार सक्सेना, पुनीत जैन, देवेश शर्मा, जोनू रोहित शर्मा, अनिल देव त्यागी, जितेंद्र, प्रवेश सैनी, सचिन त्रिपाठी, सोनू लक्ष्य मेडिकल स्टोर आदि लोग उपस्थित रहे।
If you have any doubts, please let me know