बागपत। विपुल जैन
खट्टा प्रहलादपुर गांव में आईटी कॉलेज मंजूर होने पर लोगों ने बागपत विधानसभा के विधायक योगेश धामा का स्वागत और इस कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
भाजपा नेता मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि खट्टा पहलादपुर गांव में आईटी कॉलेज बनने से अब यहां के युवाओं को अपनी टेक्निकल पढ़ाई- लिखाई के लिए इधर-उधर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और वह अपने गृह जनपद में ही पढ़ाई- लिखाई कर अपने पैरों पर खड़ा हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास एवं बच्चों का भविष्य बनाने में यह कॉलेज मिल का पत्थर साबित होगा। इस मौके पर राजपूत विकास समिति के जिलाध्यक्ष विजय सिंह फौजी, सुधीर कुशवाह, रमेश कुशवाह, अनीता, राहुल आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।
If you have any doubts, please let me know