अवनीश तोमर ने किया जिला पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान । NMPK Media @Baghpat

Admin
0
बागपत। विपुल जैन 
हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अवनीश तोमर ने वार्ड 3 से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 
अवनीश तोमर ने कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए आगे बढ़े हैं। वह क्षेत्र के लिए अधिक से अधिक योजनाएं लाकर क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराएंगे। बताया कि वह वार्ड तीन में लगभग एक वर्ष से कार्य कर रहे है। पिछड़े व वंचित समाज के लिए कार्य किये जा रहे है। उनका परिवार भी कई वर्षों से क्षेत्र की सेवा में लगा हुआ है। उनके बाबा ने योग में हजारों मैडल प्राप्त कर रखे हैं और उन्होंने स्वयं भी कई मेडल जीते हैं। उन्हें गर्व है कि वह अपने क्षेत्र के लिए कुछ काम आये। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए यदि उन्हें कुछ भी करना पड़े तो वे पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने निश्चय किया है कि वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, जिन लोगों तक प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है। कहा कि यदि जनता का भरपूर प्यार व आशीर्वाद उन्हें मिला तो वह क्षेत्र के विकास में कोई भी कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

If you have any doubts, please let me know

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top